रश्मि सिंह|India Maldives Row: पीएम मोदी हाल ही में लक्षद्वीप के दौरे पर गए थे। इस दौरे कि तस्वीरें उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। प्रधानमंत्री के लक्षद्वीप के तस्वीरों पर मालदीव के नेता ने एक विवादित बयान दिया था। अब इस पर मालदीव सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। मालदीव सरकार ने पीएण मोदी और भारत पर अपमान जनक टिप्पणी करन पर अपने मंत्री मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को निलंबित कर दिया है। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भी उनके बयानों को निजी बताया था।
➡️मालदीव की मंत्री की टिप्पणी पर बढ़ा विवाद
➡️भारत ने मुइज्जू सरकार के सामने उठाया मुद्दा
➡️PM मोदी पर किया था कमेंट#muizzugovernment #mariyamshiuna #Maldives #NarendraModi #BJP4IND #jantantratv@narendramodi | @BJP4India | @BhandariRitu11 pic.twitter.com/AKQpBmbdCS
— Jantantra Tv (@JantantraTv) January 7, 2024
मालदीव और भारत के बिगड़ते जा रहे संबंध
आपको बता दें कि मालदीव के साथ भारत के संबंध वहां बनी मोहम्मद मुइज्जू की नई सरकार के आने के बाद से बिगड़ते जा रहे है। अब जब पीएम मोदी ने लक्षद्वीप दौरे कि तस्वीरें शेयर किए इस पर मालदीव सरकार के नेता का विवादित बयान ने किया। भारत ने मालदीव सरकार के साथ अधिकारिक तौर पर इस मामले को उठाया था। इस पर मालदीव सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए उप मंत्री मरियम शिउना, उप मंत्री हसन जिहान और उप मंत्री मालशा को निलंबित कर दिया है।
जाहिद रमीज का क्या था बयान
लक्षद्वीप में पीएम मोदी की यात्रा ने इंनरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी है। सोशल मीडिया यूजर्स लक्षद्वीप की तुलना मालदीव से कर रहे है। जो एक लोकप्रीय पर्यटन स्थल है सजो अपने खूबसूरत समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु की पार्टी के सदस्य जाहिद रमीज ने पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे का मजाक उड़ाया और उनकी तस्वीरों पर कमेंट्स किए है।
रमीज ने अपने ट्वीट साझा करते हुए कहा कि बेशक यह अच्छा कदम है। लेकिन भारत कभी हमारी बराबरी नहीं कर सकता है। मालदीव पर्यटकों को जो सर्विस देता है वो भारत कैसे देगा। वो इतनी सफई कैसे रख पाएंगे जितनी हम रखते है। उनके कमरों में आने वाली गंध उनके और टूरिस्ट के लिए सबसे बड़ी दिक्कत होगी।