GCPI की सूची में भारत को बड़ा झटका, करप्शन इंडेक्स को लेकर दो अंक और फिसला
नई दिल्ली : GCPI – भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की कोशिशों के बावजूद भारत में भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लग रही है,ग्लोबल करप्शन परसेप्शन इंडेक्स GPCI 2019 में भारत के स्कोर में कोई सुधार नहीं हुआ और वो 41 के स्कोर के साथ 80वें रैंक पर है, साल 2018 में भारत 78वें नंबर पर था, वैश्विक भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक 2019 की ये लिस्ट भ्रष्टाचार का आंकलन करने वाली संस्था ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने किया है, 2017 के इंडेक्स में वो 40 अंक के साथ 81वें स्थान पर था।
GPCI में भारत 80 वें रैंक पर पहुंचा
बता दें इससे पहले 2016 में (GPCI) भारत इस इंडेक्स में 79वें स्थान पर था, इस बार दिलचस्प बात ये रही कि भारत के साथ-साथ चीन, घाना, बेनिन और मोरक्को का भी स्कोर 41 हैं, खास बात ये है कि भष्ट्राचार के मामलों में पड़ोसी देशों के मुकाबले भारत की हालत ज्यादा बेहतर है, पाकिस्तान तीन स्थान फिसल कर 120 वें नंबर पर पहुंच गया है, श्रीलंका 93 वें पर है, नेपाल से भी ज़्यादा भष्ट्राचार बांग्लादेश में है, बांग्लादेश 146वें नंबर पर है, जबकि नेपाल इस लिस्ट में 113 नंबर पर है, साल 2018 में नेपाल 124वें नंबर पर था. इस इंडेक्स में सार्वजनिक क्षेत्र के भ्रष्टाचार के मामलों में 180 देशों को रखा गया था।
- भारत में नहीं लग पा रही भ्रष्टाचार पर रोक
- GPCI 2019 में भारत के स्कोर में सुधार नहीं
- इंडेक्स के अनुसार भारत 41 स्कोर के साथ 80वें रैंक पर पहुंचा
- 2018 के इंडेक्स में भारत 78वें नंबर पर था
- 2017 के इंडेक्स में वो 40 अंक के साथ 81वें स्थान पर था
- इससे पहले 2016 में भारत इस इंडेक्स में 79वें स्थान पर था
वहीं आपको बता दें कि बीते वर्ष भारत की जीडीपी में भी काफी गिरावट आई है तो दूसरी तरफ कमाई के भी अवसर भी कम हुए और सरकार चाहे कितने भी अहम कदम उठा ले लेकिन भारत के लोग भ्रष्टाचार में डूबे हुए है