जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: आईपीएल 2022 का दूसरा मुकाबला दिल्ली और मुंबई के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। IPL में आज डबल हेडर मुकाबले होने वाले हैं। जिसमें पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
IPL 2022: इन खिलाड़ियों के बल्ले से बरसे रन, पिछले 14 सीजन के बल्लेबाज जो बने ऑरेंज कैप के मालिक
मुंबई इंडियंस की कप्तानी जहां हिटमैन रोहित शर्मा कर रहे हैं तो वहीं, उनके सामने दिल्ली की कमान ऋषभ पंत संभाल रहे हैं। मुंबई और दिल्ली दोनों के लिए ही ये मैच रोमांचक होने वाला है। क्योंकि दोनों टीमों में काफी बदलाव हुए हैं। मुंबई जहां पांड्या ब्रदर्स के बिना मैदान में उतरेगी तो वहीं, दिल्ली के पास रबाडा, श्रेयस अय्यर जैसे स्टार खिलाड़ी नहीं होंगे।
दोनों ही टीमों के बीच IPL में अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से मुंबई इंडियंस ने 16 मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 14 मैच जीते हैं। दोनों के स्कोर पर नजर डालें तो दिल्ली ने सर्वाधिक 213 रन बनाए हैं जबकि मुंबई ने 218। दोनों के सबसे कम स्कोर की बात करें तो दिल्ली की टीम का मुंबई के खिलाफ 66 रन और मुंबई इंडियंस का 92 रन है।
रोहित की कप्तानी में पांच बार चैंपियम टीम
दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंत के मुकाबले कप्तान के तौर पर मुंबई के रोहित शर्मा का पलड़ा भारी है। रोहित ने अपनी कप्तानी में 5 बार मुंबई को चैम्पियन बनाया है। इसके अलावा 2009 में वो एक खिलाड़ी के तौर पर डेक्कन चार्जर्स के साथ IPL जीत चुके हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने 129 मैच खेले हैं, जिसमें 75 मुकाबलों में टीम को जीत मिली है। वहीं, 50 मैच में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है। 4 मैच टाई रहे हैं। कप्तान रोहित का विनिंग परसेंटेज 59.68 रहा है।
24 साल के ऋषभ पंत ने अब तक 16 मुकाबलों में दिल्ली की कप्तानी की है। टीम को 9 बार जीत मिली है तो 6 बार हार का मुंह का देखना पड़ा है। 1 मैच टाई रहा। कप्तान के तौर पर पंत का विनिंग परसेंटेज 59.37 का है।
मुंबई की प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: ईशान किशन, रोहित शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कायरन पोलार्ड, डेनियल सेम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाय मिल्स, बासिल थंपी
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स की (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी साव, टिम शेफर्ट, मनदीप सिंह, ऋषभ पंत , रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी।