रश्मि सिंह|Ira Khan Wedding: एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान की शादी होने वाली है। इरा और नुपुर शिखर ने अपने शादी के फक्शन खूब एंजॉय कर रहे है। उनके शादी के फक्शन के आए दिन वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही है। अब इरा के फक्शन पजामा पार्टी से भी कुछ वीडियो वायरल हो रही है। इस पजामा पार्टी में लड़का वाले और लड़की वाले दोनों साथ में खूब डांस करते दिखाई दे रहे है।
Ira Khan and beau Nupur Shikhare dancing their hearts out at a pajama party! 😍❤️ #Filmyglyph #IraKhan #NupurShikhare #PartyFun pic.twitter.com/INQtVJhmzc
— Filmy Glyph (@FilmyGlyph) January 9, 2024
Cortesy: FilmyGlyph Twitter Handle
पजामा पार्टी से वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दें कि, इरा खान और नुपुर शिखरे संग जल्द शादी करने वाली है। दोनों ने 3 जनवरी को रजिस्ट्र शादी कर चुके है। अब दोनों अपनी ग्रैंड वेडिंग के लिए उदयपुर पहुंचे है। दोनों अपनी शादी के फक्शन काफी एंजॉय कर रहे है। अब इरा खान ने पजामा पार्टा होस्ट किया था जिसमें नुपुर व्हाइट टी-शर्ट के साथ लुंगी पहने नजर आ रहे है। वह अपने दोस्तों के साथ लुंगी डांस का हुक स्टेप करते नजर आ रहे है। वहीं दूसरे वीडियो में इरा और नुपुर रिहाना के गाने पर डांस करते भी नजर आ रहे है।
इस दिन हो सकती है शादी
दरअसल, इरा और नुपुर का आज यानी 9 जनवरी को संगीत होने वाला है। अब 10 जनवरी को दोनों रीति-रिवाजों के साथ शादी करने वाले है। इरा ने पहले ही शादी के सारे फंक्शन्स की डिटेल्स शेयर कर दी थी।