रश्मि सिंह|Janhvi Kapoor: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बुधवार यानी 6 मार्च को अपना बर्थडे मना रही है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइ दिया है। जाह्नवी ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी साउथ फिल्म देवरा का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ जूनियर एनटीआर संग स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फिल्म से सैफ अली खान भी है।
View this post on Instagram
Courtesy: Yuvasudha Arts Instagram Handle
देवरा से जाह्नवी कपूर का फर्स्ट लुक हुआ रिवील
जानकारी के लिए बता दें कि, जाह्नवी कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही है। एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर देवरा मेकर्स ने पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस का सोलो पोज देते हुए एक पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में जाह्नवी कपूर साड़ी पहने हुए और माथे पर बिंदी सहित ट्रेडिशनल चोकर और झुमका पहने नजर आ रही है। टीम ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हमारी प्यारी थंगम, जाह्नवी कपूर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!! देवरा “