नमिता] Karnataka: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु के दौरे पर आने वाले हैं।पीएम मोदी यहां जनसभा को संबोधित करेंगे।सूत्रों के मुताबिक, पीएम के पहुंचने से पहले ही यहां हंगामा शुरू हो गया। अनुमति नहीं मिलने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध- प्रदर्शन किया। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाई और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
यह पीएम मोदी का कर्नाटक में चौथा दौरा
आपको बता दें, इससे पहले भाजपा की कर्नाटक इकाई ने बताया कि पीएम मोदी आज बेंगलुरु और चिक्काबल्लापुरा में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह दोपहर करीब दो बजे चिकबल्लापुरा के चोकहल्ली गांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव कार्यक्रम के एलान के बाद प्रधानमंत्री का यह चौथा कर्नाटक दौरा होगा।
क्या बोले कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार?
बता दें कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री को पूरा अधिकार है कि वह आएं और पार्टी के लिए प्रचार करें। साथ ही प्रधानमंत्री को हमारे कर पर बात करनी होगी, यह अधिकार हमारा है। उन्होंने सूखे के लिए राहत राशि नहीं दी है। भद्रा जल परियोजना को वह पैसा क्यों नहीं दिया गया जो बजट में आवंटित किया जाना था? उन्हें इन सबका जवाब देना होगा। हम किसी का समर्थन नहीं करना चाहते। कानून अपना काम करेगा। जो भी मुद्दा है, कानूनी तरीके से उठाया जाएगा।
कन्नडिगा अपने अधिकार की मांग कर रहे- रणदीप सुरजेवाला
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर कहा, ‘कन्नडिगा अपने अधिकार की मांग कर रहे हैं। हम भारत सरकार को करों के रूप में 100 रुपये देते हैं और कन्नड़ लोगों को केवल 13 रुपये वापस मिलते हैं। जब वे अपने हिस्से की मांग करते हैं, तो मोदी जी उन्हें ‘चोम्बू’ देते हैं। राज्य में छह महीने से सूखे के हालात हैं।