रश्मि सिंह|Kriti-Pulkit Wedding: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट से शादी कर ली है। कृति और पुलकित ने हरियाणा के मानेसर में आईटीसी ग्रैंड भारत पैलेस में परिवार और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में सात फेरे लिए। इनकी शादी की तस्वीरों का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की है। जोकी अब काफी तेजी से वायरल हो रही है।
View this post on Instagram
Courtesy: Kriti Kharbanda Instagram Handle
कृति-पुलकित ने शेयर की शादी की पहली तस्वीरें
जानकारी के लिए बता दें कि, एक्ट्रेस कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट शादी के बंधन में बंध चुके है। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी खुद दी है। कृति ने अपने सोशल मीडिया पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में कपल अपने शादी को एंजॉय करते देखा जा सकता है। कृति ने शादी में पिंक कलर का लहंगा पहना है और वो इसमें बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं पुलकित ने ग्रीन कलर का शेरवानी पहने हुए काफी हैंडसम लग रहे है। एक्टर ने अपने शेरवानी पर कई तरह के मंत्र लिखे हुए। जोकि उनके शेरवानी को बेहद खास बना रहा है।
एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए बेहद खास कैप्शन लिखा है। कैप्शन में कृति ने लिखा है, “गहरे नीले आकाश से, सुबह की ओस को, लो और हाई के माध्यम से, यह केवल आप पर है, शुरू से अंत तक, हर अब और हर तब में, जब मेरा दिल अलग तरह से धड़कता है, यह तुम्हें ही होना है, निरंतर, लगातार, लगातार, आप!”