जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: आज हम आपको यह जानकारी देंगे कि समलैंगिकता या होमोसेक्सुअलिटी (Homosexuality) और LGBT, Heterosexual किसे कहते हैं?
Knowledge Section: Lesbians
वह महिलाएं जिन्हें मर्दों में कोई दिलचस्पी नहीं होती है या यूं कहें कि ऐसी महिलाएं जो मर्दों के प्रति सेक्सुअली आकर्षित नहीं होती हैं। वह महिलाएं (Lesbian) हो सकती हैं। ऐसी महिलाएं मर्दों में नहीं बल्कि महिलाओं में ही दिलचस्पी दिखाती हैं। जो महिला Lesbian होगी, वह दूसरी महिलाओं के प्रति सेक्सुअली आकर्षित होगी।
य़े भी पढ़े: खुशखबरी। भारत के किसी भी स्मारक स्थान पर घूमिए बिल्कुल फ्री में। लेकिन सिर्फ……
Knowledge Section: Gay
जब एक मर्द का दूसरे आदमी से आकर्षण और सेक्सुएल रुझान हो तो उसे Gay कहते हैं। किसी पुरुष को महिलाओं के बजाय पुरुषों में अधिक रुचि है तो वह Gay हो सकता है। Gay लड़के, लड़कियों से ज्यादा लड़कों के लुक्स को नोटिस करते हैं। Gay लड़का किसी दूसरे लड़के को देखकर काफी अट्रैक्ट होते है।
Knowledge Section: Bisexual
Bisexual वह व्यक्ति है जो पुरुषों और महिलाओं दोनों के प्रति शारीरिक, यौन और भावनात्मक आकर्षण महसूस करता है।
Knowledge Section:Transgender
Transgender वो इंसान होते हैं। जिनका लिंग जन्म के समय तय किए गए लिंग से मेल नहीं खाता। इनमें ट्रांस मेन, ट्रांस वीमन, इंटरसेक्स और किन्नर भी आते हैं।
Knowledge Section: Heterosexual
जब एक पुरुष प्यार, शादी या सेक्स के लिए किसी महिला के प्रति और एक महिला प्यार, शादी या सेक्स के लिए किसी पुरुष की ओर आकर्षित होती है तो उसे Heterosexual straight कहा जाता है।