Lawrence Bishnoi Shooters Arrest: दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में शुक्रवार रात को दिल्ली पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई के दो शूटर्स से मुठभेड़ हुई। जमकर गोलीबारी भी की गयी। गोलीबारी के बाद पुलिस ने दोनों शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि जानकारी के मुताबिक, दोनों तरफ से काफी गोलियां चली हैं। एक शूटर नाबालिग है। जिसका नाम अनीश और उम्र 23 साल है जोकि हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है। वहीं दूसरे व्यक्ति का नाम सीसीएल जिसकी उम्र 15 साल है।
पुलिस का बयान..
पुलिस ने बताया कि इन दोनों शूटर्स को शुक्रवार रात करीब 9.40 बजे पॉकेट-9, वसंत कुंज, दिल्ली के पास पकड़ा गया है। दोनों जबरन वसूली के लिए दक्षिणी दिल्ली के एक मशहूर 5 स्टार होटल के पास गोलीबारी करने जा रहे थे, तब इन्हें पकड़ा गया। दोनों पंजाब जेल में बंद अमित नामक व्यक्ति के कहने पर आया था। तो वहीं अमित को अनमोल बिश्नोई ने निर्देश दिया था। हमलावरों द्वारा कुल पांच राउंड फायरिंग की गयी। बता दें कि गोलीबारी में कोई भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ और किसी को चोट नहीं आयी।