जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: Miss Universe 2021: 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का खिताब भारतीय सुंदरी के नाम हो गया है। 21 साल की हरनाज संधू 70वीं मिस यूनिवर्स बन गई है। इससे पहले साल 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनीं थीं। तब से भारत इस खिताब का इंतजार कर रहा था। आखिरकार हरनाज संधू ने विश्व की सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स का क्राउन अपने नाम किया।
12 दिसंबर को 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट इजरायल में हुआ। मिस यूनिवर्स की रनर अप मिस पराग्वे नाडिया फेरेरा और सेकेंड रनर अप मिस साउथ अफ्रीका लालेला मस्वाने रहीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट को जज करने का मौका मिला था। वे भारत की तरफ से ज्यूरी टीम का हिस्सा थीं। चंडीगढ़ की हरनाज संधू ने हाल ही में ‘मिस दीवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021’ का खिताब अपने नाम किया था।
Miss Universe 2021: मास्टर्स की पढ़ाई, पेशे से मॉडल
हरनाज कौर संधू 21 साल की हैं और वे पेशे से मॉडल हैं। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई चंडीगढ़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल से की है। चंडीगढ़ से ही ग्रेजुएशन करने के बाद इन दिनों वे मास्टर्स की पढ़ाई पूरी कर रही हैं।
Miss Universe 2021: खेती और ब्यूकोक्रेसी से जुड़ा परिवार
हरनाज ने साल 2017 में कॉलेज फंक्शन में पहली स्टेज परफॉर्मेंस दी। तभी से उनका सफर जारी है। हरनाज का पूरा परिवार खेती या ब्यूरोक्रेसी से संबंधित रहा है। हरनाज घुड़सवारी, तैराकी, एक्टिंग, डांसिंग और घूमने का शौक रखती हैं जिन्हें वे फ्री टाइम में पूरा करती हैं। हरनाज आगे फिल्मों में काम करना चाहती हैं।
फूडी होने के साथ रखती हैं फिटनेस का ख्याल
हरनाज के बारे में बताया जाता है कि, वे काफी इंट्रोवर्ट हैं। स्कूल में उनके दुबलेपन का मजाक भी बनाया जाता था। जिससे वे बेहद परेशान रहने लगीं। ऐसे समय में उनको परिवार का पूरा साथ मिला। बेहद फिट हरनाज संधू असलियत में काफी फूडी हैं। लेकिन फिट रहने के लिए वे वर्कआउट पर पूरा ध्यान देती हैं। हरनाज अपनी पंसद की हर चीज खाती हैं। वे कहती हैं सभी को अपना मनपंसद फूड खाना चाहिए लेकिन वर्कआउट नहीं भूलना चाहिए।