रश्मि सिंह|Pakistan Hafiz Saeed: मुंबई में हुए आतंकी हमले का मास्टरमांडन प्रमुख हाफिज सईद को पाकिस्तान सरका ने हिरासत में रखा गया है। संयुक्त राष्ट्र ने अपनी नई सूचना में यह जानकारी दी है की हाफिज सईद पाकिस्तान में 78 साल की कैद की सजा काट रहा है। बता दें कि भारत ने पाकिस्तान से संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिबंधित आतंकवादी सईद को प्रत्यर्पित करने के लिए कहा था, जो आतंकवाद के अलग-अलग मा3मलों में भारत में वांटेड है।
यूएन की आतंकी लिस्ट में शामिल है हाफिज
आपको बता दें कि, पाकिस्तान में हाफिज सईद को आतंक की फंडिंग के लिए दोषी ठहराया गया है। दरअसल, हाफिज सईद को दिसंबर 2008 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 अल- कायदा प्रतिबंध समिति ने वैश्विक आतंकी घोषित किया था। इसके बाद से सईद 12 फरवरी 2020 से पाकिस्तान सरकार की हिरासत में है। वो आतंकवाद के वित्तपोषण के सात मामलों में दोषी करार दिए जाने के बाद 78 वर्ष के कारावास की सजा काट रहा है।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने की ये मांग
इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने बीते महीने पाकिस्तान से हाफिज सईद के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था। इस पर विशेषज्ञों का कहना था कि भारत और पाकिस्तान के बीच इस प्रकार के प्रत्यर्पण के लिए कोई औपचारिक संधि नहीं है। इसके बावजूद इसके दोनों देश चाहे तो मानवता के खिलाफ होने वाली आतंकवादी घटनाओं को रोकने के लिए इसके दोनों देश चाहे तो मानवता के खिलाफ होने वाली आतंकवादी घटनाओं को रोकने के लिए इस प्रकार के आतंकवादियों पर प्रत्यर्पण के जरिए अंकुश लगा सकते है। लेकिन इस पर पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उसे प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मुहम्मद सईद के प्रत्यपर्ण के लिए भारत से अनुरोध मिला है। लेकिन इस पर कोई कार्यवाई नहीं कर सकता है क्योंकि दोनों देशों के बीच इस संबंद में कोई समझौता नहीं है।