रश्मि सिंह|Pakistan News: पाकिस्तान में महंगाई का अंदाजा इससे से लगाया जा सकता है। वहां 100 में से 18 लोगों ने महंगाई के वजह से सिगरेट पिना छोड़ दिया है। पाकिस्तान में हाल हीं में एक सर्वे में यह बात सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो सिगरेट की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी के कारण वहां के लोग सिगरेट पीने की आदत को छोड़ रहे है। इस बात का दावा हम नहीं बल्कि खुद CRD के एक सर्वे में किया गया है। CRD ने दावा किया है कि, सिगरेट की कीमतों में उछाल के कारम पिछले एक साल में पाकिस्तान में धुम्रपान करने वालों में से 18 फीसदी लोगों ने सिगरेट पीना छोड़ दिया है।
पाकिस्तान के CRD के सर्वे में क्या दावा किया ?
आपको बता दें कि, पाकिस्तान में महंगाई काफी बढ़ गई है। पाकिस्तान में चावल 400 रुपए किलोग्राम हो गया है। वहीं दुध 240 रुपए लिटर हो गया है। पाकिस्तान की महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि वहां 100 में से 18 लोगों ने महंगाई के कारण सिगरेट पीना छोड़ दिया है। इस बात का खुद पाकिस्तान स्थित थिंक टैंक सेंटर फॉर रिसर्च एंड डायलॉग यानी CRD ने एक सर्वे किया है। CRD सर्वे में दावा किया है कि, 15 फीसदी लोगों ने यह स्वीकार किया है कि उन्होंने अधिक कीमतों के कारण सिगरेट पीना कम कर दिया है। इन आकंड़ों के आधार पर पाकिस्तान में करीब 11 अरब सिगरेट की खपत कम हो गई है। हालांकि, पाकिस्तान सरकार इस सर्वे को स्वास्थ के नजरिए से अच्छा बताया है।