नई दिल्ली :PM Modi in Aligarh LIVE: कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
-
CM Yogi:
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, ‘आज राधा अष्टमी भी है और ब्रज क्षेत्र के लिए आज के दिन का बड़ा महत्व है. ये हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री आज इस अलीगढ़ की पावन भूमि पर अपना मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्रदान करने के लिए और यहां की बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा करने के लिए स्वयं हमारे बीच उपस्थित हैं।
राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी अलीगढ़ की कोल तहसील के लोढ़ा और मूसेपुर, जरौली गांव में 92 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में बनेगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के स्वागत में अपने संबोधन की शुरुआत वृंदावन बिहारी लाल की जयकारे से शुरुआत की। मैं यहां आए भारी संख्या में लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। आज राधा अष्ठमी है। यह ब्रज का खास त्योहार है। आज देश के सबसे बड़े नेता पीएम मोदी आर्शीवाद देने के लिए ब्रज क्षेत्र में आएं है। हम सभी उनका आभार व्यक्त करते हैं।
राजा महेन्द्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजा महेन्द्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय का बटन दबाकर किया शिलान्यास । विश्वविद्यालय पर बनाई गई फिल्म दिखााई गई। फिल्म में राजा महेंद्र प्रताप के संक्षेप इतिहास के साथ ही शिक्षा के गुणवत्ता के बारे में भी बताया गया है। विश्वविद्यालय डिफेंस से सम्बंधित पढ़ाई भी करायी जायेगी।
मैं इस यूनिवर्सिटी का शिलान्यास कर हा हूं, यह मेरा सौभाग्य है- मोदी
- प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मैं राजा महेंद्र प्रताप जैसे के नाम पर बन रही यूनिवर्सिटी का शिलान्यास कर रहा हूं। यह मेरा सौभाग्य है। साथियों,. राजा महेन्द्र प्रताप सिंह भारत की आजादी के लिए ही नहीं लड़े, उन्होंने भारत के विकास की नींव में भी सक्रिय योगदान दिया। उन्होंने वृदावन में आधुनिक टेक्निकल कालेज अपने संसाधन से बनवाया। एएमयू को बड़ी जमीन दी। आज 21 वीं सदी का भारत शिक्षा व कौशल के नए दौर की ओर बढ़ चला है, तब मां भारती के ऐसे अमर सपूत के नाम पर विवि का निमाण हो रहा है।
मोदी को खली स्वर्गीय कल्याण सिंह की कमी
- कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने आगे कहा की ‘आज अलीगढ़ व पश्चिमी यूपी के लिए बड़ा दिन है। आज राधाष्टमी है। हमारे संस्कार है, जब शुभ कार्य होता है तो अपने बड़े याद आते हैं। इस धरती के महान सपूत कल्याण सिंह की अनुपस्थिति महसूस कर रहा हूं। आज कल्यााण सिंह होते तो राजा के नाम से विश्वविद्यालय के शिलान्यास को देखकर खुश होते। ऐसे राष्ट्रनायक व राष्ट्रनायिकाओं से देख को परिचित नहीं कराया गया। इन गलतियों को आज 21 वीं सदी का भारत सुधार रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने ओडीओपी के तहत सरकार ने तालों व हार्डडवेयर को नई पहचान दिलाने का काम किया है। इसे उद्योगों व एसएमएसई को विशेष लाभ होगा अगले कुछ सालों में 900 निवेश होगा। यूपी डिफेंस कारिडोर बड़े निवेश व रोजगार के बड़े अवसर लेकर आ रहा है यह तब होता है, जब निवेश के लिए जरूरी माहौल बनता है।
कार्यक्रम में युवाओं को किया संबोधित
- ऐसे राष्ट्रनायक व राष्ट्रनायिकाओं से देख को परिचित नहीं कराया गया। इन गलतियों को आज 21 वीं सदी का भारत सुधार रहा है। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेल देव हों, या फिर राजा महेंद्र प्रताप सिंह हों। आज की पीढ़ी को इनसे परिचित कराने का ईमानदार प्रयास आज देश में हो रहा है। आज देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। ऐसी कोशिशों को और गति दी गई है। साथियों आज देश के हर युवा को जो बड़े सपने देख रहा है, उसे राजा के बारे में अवश्य. पढऩा चाहिए। जानना चाहिए। राजा की कुछ भी कर गुजरने की जीवटता हमें सीख देती है। आजादी के लिए देश के कौनेृकौने गए। विदेश भी गए। जीजान से जुटे रहे। जीवन भर काम करते रहे।