रश्मि सिंह|PM Modi Praises Manmohan Singh: आज राज्यसभा में कई सांसदों का मौजूदा कार्यकाल पूरा हो चुका है। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का भी आज कार्यकाल पूरा हो गया। ऐसे इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 56 सांसदों के साथ मनमोहन सिंह के फेयरवेल के मौके पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने मनमोहन सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने जिस तरह से देश मार्गदर्शन किया, उनके इस योगदान और मार्गदर्शन को हमेशा याद किया जाएगा।
मैं विशेष रूप से से डॉ. मनमोहन सिंह जी का स्मरण करना चाहूंगा।
6 बार वो इस सदन को अपने मूल्यवान विचारों से नेता के रूप में और प्रतिपक्ष के नेता के रूप में भी बहुत बड़ा योगदान दे चुके हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी#PMInRajyaSabha pic.twitter.com/fKcVdpehZR
— Bipin Bihari Singh (@Bipin_Bi_Singh) February 8, 2024
Courtesy: Bipin Bihari Singh Twitter Handle
पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह की तारीफ
आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में सांसदों के फेयरवेल के मौके पर कहा, मैं डॉ मनमोहन सिंह जी का स्मरण करना चाहूंगा। छह बार इस सदन में नेता के रुप में और प्रतिपक्ष के नेता के रुप में भी उनका योगदान रहा है। वैचारिक मतभेद, बहस में छींटाकशी वो बहुत अल्पकालीन होते है। उन्होंने इस सदन का और देश का मार्गदर्शन किया है। जब भी लोकतंत्र की चर्चा होगीस तब उनकी भी चर्चा होगी, उनके योगदान पर चर्चा जरुर होगी।
मनमोहन सिंह राज्यसभा पहुंचे
बता दें कि, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा, डॉ. मनमोहन सिंह ने सदन का कई बार मार्गदर्शन किया। जब सांसदों के योगदान का जिक्र होगा तो मनमोहन सिंह की चर्चा जरुर होगी। मनमोहन सिंह व्हीलचेयर में आए और एक मौके पर वोट किया लोकतंत्र को ताकत देने आए खास तौर पर उनके लिए प्रर्थना है कि हमारा मार्गदर्शन करते रहे।