रश्मि सिंह|PM Modi Live: आज यानी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा को संबोधन करना शुरु कर दिया है। पीएम ने राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे है। पीएम ने इस दौरान विपक्ष पर फिर से हमला जड़ा है। उन्होंने कहा इस बार कांग्रेस 40 पार नहीं कर पाएगी। पीएम मोदी ने आगे कहा, कांग्रेस पार्टी की सोच भी अब आउटडेटेड हो गई है। जब सोच पुरानी हो गई तो उन्होंने कामकाज भी आउटसोर्स कर दिया है।
#LIVE | ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में भारत की क्षमता, ताकत और उज्ज्वल भविष्य के बारे में बात की। मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को धन्यवाद देता हूं…’: पीएम मोदी#PMModiInRajyaSabha #PMModi #Khadge #JantantraTv@narendramodi | @BJP4India pic.twitter.com/SaSCg1uTEs
— Jantantra Tv (@JantantraTv) February 7, 2024
पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना
आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा को संबोधन कर रहे है। इस दौरान पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधा है। पीएम ने कहा कि जिस कांग्रेस ने सत्ता के लालच में सरे आम लोकतंत्र का गला घोंटा दिया था। जिस कांग्रेस ने लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारों को रातों रात बर्खास्त कर दिया था। जिस कांग्रेस ने लोकतंत्र की मर्यादाओं को जेल की सलाखों के पीछे बंद कर दिया है। अखबारों पर ताला लगाने की कोशिश की, देश को तोड़ने का नया शोक जिस कांग्रेस को पैदा हुआ। इतना तोड़ना कम नहीं था कि अब उत्तर-दक्षिण को तोड़ने का काम कर रही है।
#LIVE | ‘कांग्रेस अध्यक्ष पर पीएम मोदी का तंज- ”खरगे ने गाना सुना होगा ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा, खड़गे जी के एंपायर नहीं थे’: पीएम मोदी #PMModiInRajyaSabha #PMModi #Khadge #JantantraTv @narendramodi | @BJP4India pic.twitter.com/H4AFJX6FmJ
— Jantantra Tv (@JantantraTv) February 7, 2024
बाबा साहब न होते तो शायद न मिल पाता आरक्षण
पीएम मोदी ने आगे कहा कि, अगर बाबा साहब नहीं होते तो आज SC और ST को आरक्षण मिलता या नहीं मिलता इस पर मुझे संदेह है।
नेहरु नहीं थे आरक्षण के समर्थक
पीएम मोदी ने कहा, ‘एक बार नेहरू ने एक चिट्ठी मुख्यमंत्रियों को लिखी थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि, मैं किसी भी आरक्षण को पसंद नहीं करता और खासकर नौकरी में आरक्षण तो कतई नही। मैं ऐसे किसी भी कदम के खिलाफ हूं, जो अकुशलता को बढ़ावा दे, जो दोयम दर्जे की तरफ ले जाए। ये पंडित नेहरू की मुख्यमंत्रियों को लिखी चिट्ठी है। इसलिएम मैं कहता हूं कि कांग्रेस जन्मजात एससी-एसटी की विरोधी है।’
#WATCH | ”जिस कांग्रेस के अपने नेता की कोई गारंटी नहीं है, अपनी नीति की कोई गारंटी नहीं है, वो मोदी की गारंटी पर सवाल उठा रहे हैं’: पीएम मोदी #PMModiInRajyaSabha #ParliamentSession #JantantraTV@narendramodi | @VPIndia | @BJP4India pic.twitter.com/g93Nb57va3
— Jantantra Tv (@JantantraTv) February 7, 2024