जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर जारी गहमागहमी के बीच सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने कहा, पंजाब में कार्यकर्ताओं से बातचीत करके मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया जाएगा।
जालंधर में एक वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जल्द ही सीएम पद का चेहरा घोषित कर दिया जाएगा। इस मौक़े पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी भी मौजूद थे।
कांग्रेस में मतभेद से सीएम चन्नी का इंकार
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री चन्नी ने शीर्ष नेताओं के बीच किसी भी मतभेद से इंकार किया है। सीएम चन्नी के संबोधन के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू भी मंच पर आ गए और मुख्यमंत्री चन्नी को गले लगाया। चन्नी ने राहुल गांधी से अपील की कि वे मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करें और सभी उनके साथ रहेंगे। कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर भी गए। जहां उन्होंने लंगर भी चखा।