Cronavirus Fight: रजनीकांत का सराहनीय कदम
1000 आर्टिस्ट को कराएंगे सामान उपलब्ध
रजनीकांत कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद शुरू से कर रहे हैं। लेकिन अब , वह आर्टिस्ट की मदद के लिए आगे आए हैं।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार की तरफ से कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार बार बार लोगों से अपील भी कर रही है कि लोग मदद के लिए आगे आएं और प्रधानमंत्री “पीएम केयर्स ” में अपना योगदान दें। देश में लम्बे समय से लॉक डाउन चल रहा है पूरा देश ही नहीं बल्कि विश्व इस महामारी से जंग लड़ रहा है। काम बंद होने से लोगो के सामने पेट पलने की समस्या उत्पन्न हो गई है।
दिलदार रजनीकांत
इन सबके बीच कई सेलिब्रिटी मदद के लिए सामने आये हैं। इसी क्रम में साउथ फ़िल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने सराहनीय कदम उठाया है। रजनीकांत कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद शुरूआती दौर से कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म एंप्लॉइज़ फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया (FEFSI-Film Employees Federation of South India) को 50 लाख रुपए की मदद की थी। इसके बाद एक बार फिर वह अपनी दिलदारी दिखते हुए आर्टिस्ट की मदद के लिए आगे आए हैं।
फैंस भी हैं साथ
रजनीकांत अब नदीगर संगम में 1000 एक्टर्स को राशन का सामान उपलब्ध करा रहे हैं। आपको नदीगर संगम साउथ इंडियन आर्टिस्ट का एसोसिएशन हैं जिसमे जिसमें फ़िल्म, टीवी और स्टेज से जुड़े हुए आर्टिस्ट काम करते हैं। रजनीकांत साउथ के ऐसे अभिनेता हैं जिन्हे उनके फैंस भगवान् मानते हैं। रजनीकांत के अलावा उनके कई फैन क्लब भी हैं जो रजनीकांत के आगे आने से उनके साथ इन आर्टिस्ट की मदद कर रहे हैं। ये फैंस आम लोगों को किराने और अन्य जरूरी सामना पहुंचा रहे हैं।
बॉलीवुड भी पीछे नहीं
गौरतलब है कि , रजनीकान्त के अलावा भी कई और साउथ इंडियन एक्टर्स लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। प्रकाश राज ने हाल ही में बताया है कि लोगों की मदद की वजह से उनकी आर्थिक हालत थोड़ी कमजोर हो गई है। इसके अलावा बॉलीवुड से भी लोगों लोगो के लिए मदद की राशि आई है। अक्षय कुमार , रितिक रोशन , शाहरुख ख़ान, सलमान ख़ान, वरुण धवन, और कई सेलेब्स लोगों जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं।