रश्मि सिंह|Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी यानी आज राम मंदिर भव्य प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न हो चुका है। ऐसे में आज सभी क्षेत्र के दिग्गज इस प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या पहुंचे है। टीवी की सीता यानी दीपिका चिखलिया भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पहुंची है। अब उन्होंने अपना लुक अपने फैंस के साथ शेयर किया है।
View this post on Instagram
Courtesy: Dipika Chikhliatopiwala Instagram handle
सीता ने शेयर किया अपना लुक
टीवी की सीता मां यानी दीपिका चिखलिया अभी अयोध्या पहुंची हुई है। एक्ट्रेस राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए न्योता दिया गया था। अब आज दीपिका ने राम मंदिर समारोह में पहुंचने से पहले अपना लुक शेयर किया है। एक्ट्रेस ने दीपिका चिखलिया ने अपने लुक को ऑरेंज और पिंक कलर की साड़ी में नजर आई। इसी के साथ उन्होंने पारंपरिक डिजाइन की शॉल भी मैच की हुई थी। दीपिका ने अपने लुक को हैवी गोल्ड की जूलरी से कंप्लीट की है। लाल बिंदी और गोल्ड की चूडियों के साथ दीपिका का लुक शानदार लग रहा था।
दीपिका ने शेयर की वीडियो
आपको बता दें कि, दीपिका चिखलिया ने आज अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, जय सिया राम, आज 22 जनवरी 2024 है। हम रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार हो गए है। बहुत-बहुत खुशी है। बहुत उत्साहित है, बहुत सालों से जिसके बारे में हमने सोचा था वो आज साकार हो रहा है। हम उसे देख पाएंगे, ये बहुत ज्यादा महत्व रखता है। देखते रहिए, आप लोगों को भी टीवी पर देखना का मौका मिलेगा।