नई दिल्ली: देश का सबसे बड़ा बैक यानि भारतीय रिजर्व बैंक ने शनिवार को RBI ऑफिसर ग्रेड-बी फेज- I भर्ती परीक्षा-2021 के परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार RBI ग्रेड B परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर चेक कर सकते हैं।
Dhoni New Look : IPL 2021 से पहले संन्यासी बने धोनी, क्या है वायरल फोटो का सच
अगली परीक्षा 31 मार्च से पहले की जायेगी अयोजित
RBI ग्रेड B चरण II परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची rbi.org.in पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध कराई गई है। GR B DR (General) के दूसरे फेज की परीक्षा 1 अप्रैल 2021 को आयोजित होगी है। DEPR और DSIM -2021 के लिए परीक्षा 31 मार्च, 2021 को आयोजित की जाएगी।
22 मार्च 2021 से पहले जमा करने होगें दस्तावेज
जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है उन्हें 22 मार्च, 2021 तक दस्तावेज जमा करने के लिए कहा गया है। उम्मीदवारों को बायोडाटा की एक कॉपी, जन्मतिथि का प्रमाण पत्र और शैक्षिक योग्यता का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों जाति प्रमाण पत्र जमा करवाना होगा। इसके अलावा आर्थिक और स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी जमा करवाना होगा।
RBI ग्रेड-बी फेज-1 का रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड
>अभ्यर्थी RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
>मेन पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
>मेन पेज खुलने के बाद उसमें “Result of Phase-I/Paper-I examination for Recruitment of Officers in Grade B – DR (General), DEPR/DSIM – 2021” इस लिंक पर क्लिक करें।
>अब डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
>रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
>उसके बाद RBI ग्रेड-बी फेज- I परिणाम 2021 एक पीडीएफ फॉरमेट में स्क्रीन पर दिखाई देगा ।
President Kovind & CM Yogi | Ram Nath Kovind Sonbhadra | महामहिम के साथ सीएम योगी का सोनभद्र दौरा