जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: रूस ने यूक्रेन के खिलाफ हमला बोल दिया है। रूसी मिसाइलों और टैंकों से यूक्रेन के कई प्रांत घिर गए हैँ। भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 8.30 बजे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सैन्य कार्रवाई के ऐलान कर दिया था। जिसके कुछ ही मिनटों बाद यूक्रेन में धमाकों की आवाज सुनाई देने लगी।
अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस ने यूक्रेन की 12 जगहों को निशाना बनाया है। राजधानी कीव में दो जगह बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया गया।
सोशल मीडिया पर लगातार शेयर हो रहे वीडियो में खौफ का माहौल साफ दिख रहा है। बॉर्डर से सटे इलाकों से लोग यूक्रेन में अंदर की तरफ भाग रहे हैं। रूस के हमलों से यूक्रेन में तकरीबन 9 लोगों के मारे जाने की खबर है अगर ये जंग नहीं रूकी तो न जाने कितनी ही निर्दोष जानें इसकी भेंट चढ़ेंगी।