जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है। यूक्रेन के शहर तबाह हो रहे हैं। आम नागरिकों और बच्चों की जान जा रही है। स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार शनिवार की पूरी रात रूस की ओर से गोलीबारी की गई है। इस बीच दुनियाभर के देश रूस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को रोकने के लिए बताया है कि अन्य देशों को क्या करना चाहिए।
यूक्रेन पर हमलों के विरोध में पेरिस के ग्रीवां संग्रहालय ने हटाई पुतिन की मूर्ति
न्यू यॉर्क टाइम्स के लिए एक आलेख में प्रधानमंत्री जॉनसन ने लिखा है, “भविष्य के इतिहासकार नहीं बल्कि यूक्रेन के लोग हमारा फैसला करेंगे।” बोरिस जॉनसन ने कहा है कि यूक्रेन पर रूस के “भयानक” आक्रमण को विफल करने के लिए दुनिया के नेताओं को नए सिरे से कोशिश करनी चाहिए। पीएम जॉनसन ने इसके लिए छह सूत्रीय योजना बताई है। जिससे पुतिन को रोका जा सकता है।
क्या है पीएम जॉनसन की योजना
विश्व के नेताओं को यूक्रेन के लिए एक “अंतरराष्ट्रीय मानवीय गठबंधन” बनाना चाहिए।
दुनिया के नेताओं को आत्मरक्षा के लिए यूक्रेन के प्रयासों में भी मदद करनी चाहिए।
रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाया जाना चाहिए।
अंतरराष्ट्रीय समुदाय को रूस को यूक्रेन में अपने कृत्यों का “सामान्यीकरण” करने से रोकना चाहिए।
बॉरिस जॉनसन ने लिखा कि, ‘‘युद्ध को रोकने के लिए कूटनीति का रास्ता अपनाना चाहिए। लेकिन सिर्फ तब जब इसमें यूक्रेन की वैध सरकार की पूरी भागीदारी हो।’’ उन्होंने कहा कि नेटो देशों के बीच सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर कोशिश होनी चाहिए।