जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: पांच राज्यों के चुनावी नतीजों वाले दिन शेयर बाजार में चौथे दिन भारी तेजी देखी गई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,280 पॉइंट्स बढ़कर 55,918 हजार पर कारोबार कर रहा है। इसके सभी 30 में से 29 शेयर्स बढ़त में हैं। बैंकिंग शेयर्स तगड़े उछाल पर हैं। चार प्रमुख बैंकों के शेयर्स 4 से 5% तक बढ़े हैं।
Punjab Election Resut: पंजाब में चल गया झाड़ू का जादू: केजरीवाल का दिल्ली मॉडल हिट, कार्यकर्ता मना रहे जश्न
गुरुवार सुबह सेंसेक्स 1,595 पॉइंट्स ऊपर 56,242 पर खुला था। यही इसका ऊपरी और 55,564 का निचला स्तर था। इसके 30 शेयर्स में से बढ़ने वाले प्रमुख एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एक्सिस बैंक हैं। यह तीनों 4-4% से ज्यादा तेजी में हैं। एशियन पेंट्स बुधवार को 6% बढ़कर बंद हुआ था। जिस कंपनी के शयर गिरे हैं उनमें केवल टेक महिंद्रा है।
SBI, ICICI बैंक भी भारी तेजी में
इनके अलावा SBI, ICICI बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, मारुति और HDFC के शेयर्स में 3-3% की तेजी है। जबकि अल्ट्राटेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, HDFC बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, कोटक बैंक 2 से 3% तक की बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। एयरटेल, NTPC, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, सनफार्मा के स्टॉक में 1 से 2% की तेजी है।
इसी तरह से नेस्ले, डॉ. रेड्डी, TCS, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और ITC के साथ HCL टेक भी बढ़त में हैं। लिस्टेड कंपनियों में से 2,283 के शेयर्स बढ़त में और 208 गिरावट में हैं। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 252.93 लाख करोड़ रुपए है जो कल 248.53 लाख करोड़ रुपए था।
283 शेयर्स अपर और 45 लोअर सर्किट में हैं। इसका मतलब एक दिन में इनकी कीमतों में एक तय सीमा से ज्यादा का उतार-चढ़ाव नहीं हो सकता है। 41 शेयर्स एक साल के ऊपरी और 3 निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 365 अंकों की तेजी के साथ 16,710 पर कारोबार कर रहा है। यह 16,757 पर खुला था और 16,593 का निचला तथा 16,757 का ऊपरी स्तर बनाया।
निफ्टी में गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में ONGC, कोल इंडिया, हिंडालको और टाटा स्टील हैं। बढ़ने वालों में टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, ग्रासिम, SBI और इंडसइंड बैंक हैं। इससे पहले कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,223 पॉइंट्स (2.29%) ऊपर 54,647 जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 332 अंक (2.07%) बढ़कर 16,345 पर बंद हुआ था।