रश्मि सिंह|Sridevi Death Anniversary: हिंदी सिनेमा की फर्स्ट अभिनेत्री कोई सुपरस्टार बनी थी तो उनका नाम श्री देवी था। श्री देवी बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक अपने नाम का परचम लहराई थी। भले ही वो आज हम सब के बीच नहीं है, लेकिन वह हमेशा अपने चाहने वालों के दिलों में चांदनी बनकर जिंदा रहेंगी। आज भी उनके फैंस उनकी फिल्मों को बड़ा चाव से देखते है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आज ही के दिन यानी 24 फरवरी साल 2018 में श्री देवी के निधन ने सब को हैरान कर दिया था। आज उनके निधन हुए पूरा 6 साल हो गया है। तो आज इस मौके पर जानते है अभिनेत्री से जुड़ी कुछ खास बातें।
उनके स्टारडम का रहा था परचम
बता दें कि, 80-90 के दशक में श्रीदेवी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे मजबूत अभिनेत्री में से एक मानी जाती थी। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई थी। साथ ही बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार हिरोईन भी बनी थी। श्री देवी के दौर में उनके नाम का डंका बजता था। उनके स्टारडम से बड़े-बड़े एक्ट्रर्स घबराते थे। एक इंटरव्यू में खुद सलमान खान ने खुलासा किया था कि उन्हें श्री देवी से डर लगता है। उन्होंने बताया कि जिस फिल्म में श्री देवी होती थी, दर्शक दूसरे एक्टर को देखते तक नहीं थे।
बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार थी श्री देवी
जानकारी के लिए बता दें कि, श्री देवी हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी अभिनेत्री थी, जिनकों लीड सुपरस्टार का खिताब मिला था। उन्होंने सिर्फ हिंदी सिनेमा में नहीं, बल्कि साउथ सिनेमा में भी खूब नाम कमाया। श्री देवी ने हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में महज 4 साल की उम्र से की थी। वहीं अपने फिल्मी करियर में एक्ट्रेस ने लगभग 300 फिल्मों में काम किया है। साल 1967 में आई तमिल फिल्म मुरुगा से उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में कदम रखा था।