नई दिल्ली: Tokyo Olympics: भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया स्वर्ण पदक से सिर्फ एक कदम दूर हैं। अब से कुछ ही देर बाद वह कुश्ती के मैदान में इतिहास रचने उतरेंगे। वह भारतीय समय के मुताबिक शाम 4 बजकर 20 मिनट पर गोल्ड के लिए रूस के पहलवान जवुर यूगेव से भिड़ेंगे। दहिया ने बुधवार को पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में कजाखस्तान के नूरीस्लाम सानायेव को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।
यह भी पढ़ें- Tokyo Olympics: भारत ने जर्मनी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया, यह तीसरा ब्रॉन्ज मेडल
Tokyo Olympics: योगेश्वर दत्त और साक्षी मलिक ओलिंपिक में पदक जीत चुके
बता दें कि दहिया पर पूरे देश की निगाहें टिकीं हैं। वहीं, जवुर ने सेमीफाइनल में इरान के रेजा अत्री को 8-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। जवुर साल 2018 और 2019 विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीत चुके हैं। बता दें कि रवि ओलंपिक में पदक जीतने वाले भारत के पांचवें पहलवान होंगे। रवि से पहले भारत की ओर से केडी जाधव, सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त और साक्षी मलिक ओलिंपिक में पदक जीत चुके हैं।
गोल्ड के लिए जंग जारी
टोक्यो ओलिंपिक की रेसलिंग मैट भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया ने फाइनल में जगह बनाते हुए भारत के लिए एक और मेडल पक्का कर दिया है। अब ये मेडल सिल्वर होगा या गोल्ड ये अभी जंग जारी है। रवि दहिया ने सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के पहलवान को हराया था।
टोक्यो में भारत का चौथा पदक
भारतीय पुरुष हॉकी टीम पर आज पूरे देश को गर्व महसूस हो रहा है, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। भारत ने आखिरी बार 1980 के मॉस्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। कांस्य पदक की बात की जाए तो भारत ने 1972 के म्यूनिख ओलंपिक में नीदरलैंड्स को हराकर यह पदक जीता था। टोक्यो में भारत का यह चौथा पदक है। भारत हॉकी के अलावा वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन और मुक्केबाजी में पदक जीत चुका है।