जनतंत्र ड़ेस्क, नई दिल्ली: रूस का यूक्रेन पर आक्रामक हमला छठवें दिन भी जारी है। इस बीच रूस की बमबारी में एक भारतीय के मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है खार्कीव में भारतीय की मौत हुई है। जो राजधानी कीव से ही कुछ ही दूरी पर स्थित है।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अंरिदम बागची ने हमलों में भारतीय छात्र के मारे जाने की पुष्टि की है। अरिंदम बागची ने ट्वीट कर लिखा, ‘‘गहरे दुख के साथ हम इसकी पुष्टि कर रहे हैं कि खार्कीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है।‘’ उन्होंने बताया कि मंत्रालय परिजनों के संपर्क में है। उन्होंने परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट की है।
अरिंदम बागची ने ट्वीट में लिखा है कि विदेश सचिव रूस और यूक्रेन से दूतों से बात कर रहे हैं और भारत की मांग दोहरा रहे हैं कि भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वहां से निकाला जाए। जो खार्कीव और संघर्ष के अन्य क्षेत्रों में मौजूद हैं। साथ ही यूक्रेन और रूस में मौजूद भारतीय दूत भी अपनी इसी मांग को दोहरा रहे हैं।