Varanasi: रामनगर के स्मृति भवन संग्रहालय में सरदार पटेल की जीवन यात्रा से जुड़े अभिलेख और ऐतिहासिक घटनाओं के चित्रों की प्रदर्शनी सजाई गई है।
जनतंत्र डेस्क: Varanasi: वाराणसी के रामनगर में सरदार पटेल जयंती और चौरी चौरा शताब्दी के महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है। स्मृति भवन संग्रहालय में सरदार पटेल की जीवन यात्रा से जुड़े अभिलेख और ऐतिहासिक घटनाओं के चित्रों की प्रदर्शनी सजाई गई है। यह प्रदर्शनी वाराणसी के क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई की ओर से लगाई गई है। 31 अक्टूबर यानि सरदार पटेल की जयंती के दिन तक लोग यह प्रदर्शनी देखने आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Bus On Demand: दिवाली पर जाना चाहते हैं घर, यूपी रोडवेज आज से चलाएगा ऑन डिमांड अतिरिक्त बसें
Varanasi: सरदार पटेल के अभिलेख और छाया चित्र की प्रदर्शनी
अभिलेख प्रदर्शनी और छाया चित्र दो भागों में बाँटी गई है। अभिलेख प्रदर्शनी में सरदार पटेल के जीवन की तमाम घटनाओं को तारीख के अनुसार प्रदर्शित किया गया है। सत्याग्रह समाचार पत्र में सरदार पटेल के लेखों और कई दूसरे अखबार की प्रतियाँ भी इस प्रदर्शनी में लगाई गई हैं। इसके अलावा, इस प्रदर्शनी में बनारस समेत पूरे देश में उनकी यात्रा और उनके क्रांतिपूर्ण कार्यों का हर विवरण फोटो सहित दर्शाया गया है।
Varanasi: क्या है सबसे खास आकर्षण ?
आपको बता दें कि प्रदर्शनी का सबसे खास आकर्षण बनारस राज्य के भारत में शामिल होने वाली तस्वीर और पटेल का संदेश है। वाराणसी के क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र यादव ने इस कार्यक्रम का निर्देशन किया है। उन्होंने बताया है कि इस कार्यक्रम के लिए देश के कोने-कोने से दुर्लभ तस्वीरें मंगाई गई हैं। सरदार पटेल की पूरी जीवनी और उनके लौह विचारों को समझने के लिए लोग यहाँ आ सकते हैं।