जनतंत्र डेस्क, वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे से पहले मस्जिद को गेरूआ रंग से रंगने का मामले पर खूब हंगामा बरपा। जिसके बाद अब वापस मस्जिद के कलर को सफेद किया जा रहा है। बताया जा रहा है जिस मस्जिद को गेरूआ किया गया है वह पीएम मोदी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तक जाने वाले रास्ते में पड़ती है। इसलिए उसे गेरूआ किया गया।
वाराणसी की बुलानाला कर्णघंटा मस्जिद को गेरूआ रंग में रंगने पर प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। मस्जिद पर वापस सफेद पेंट किया जा रहा है। पीएम मोदी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के दौरे से पहले उनके रास्ते में पड़ने वाली इमारतों को गेरूआ किया जा रहा है। ऐसे में यह मस्जिद गेरूआ रंग में रंगी गई। मस्जिद प्रशासन का आरोप है कि प्राधिकरण ने रातों रात गेरूआ रंग से पेंट कर दिया गया। जिसका काफी विरोध किया गया। मस्जिद के लोगों ने प्रशासन पर तानाशाही का आरोप भी लगाया।
वर्षो पुरानी मस्जिद
वाराणसी के बुलानाला इलाके में यह मस्जिद स्थित है। इसलिए इसे बुलानाला कर्णघंटा मस्जिद भी कहते हैं। मस्जिद को गेरूआ करने पर बनारस विकास प्राधिकरण का तर्क है कि ऐसा करके एकरूपता लाने की कोशिश कर रहे थे। प्रशासन क थीम के अनुसार काम कर रहा था। ताकि सभी इमारतों का सुंदरीकरण भी हो जाए। वहीं, मस्जिद की देखरेख करने वालों का कहना है बिना पूछे प्राधिकरण ने रातों रात ऐसा किया। ये प्राधिकरण की मनमानी और तानाशाही है। अगर वह कुछ सोच रहा था तो पहले बात करनी चाहिए थी।