रश्मि सिंह|Vikrant Massey Become Father: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर विक्रांत मैसी हाल ही में अपनी फिल्म 12वीं फेल को लेकर काफी सुर्खियों में बने रहे। अब ऐसे में वो एक बार फिर से चर्चा में आ गए है। दरअसल, विक्रांत के घर खुशियों कि किलकारी गूंज उठी है। एक्टर कि पत्नी शीतल ठाकुर ने बेटे को जन्म दे दिया है। उन दोनों कि शादी को 2 साल हो चुका है।
View this post on Instagram
Courtesy: Vikrant Massey Instagram Handle
विक्रांत मैसी बने पापा
आपको बता दें कि, 12वीं फेल एक्टर विक्रांत मैसी खुशी भरी जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की है। विक्रांत और शीतल ने अपने पहले बच्चे के स्वागत की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी खूद दी है। इस पोस्ट में आज की तारीख लिखी हुई है। वहीं , पोस्टर में ये भी रिवील किया गया है कि कपल को एक प्यारा सा बेटा हुआ है।
शादी के 2 साल बाद पेरेंट्स बना कपल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, विक्रांत मैसी ने शीतल ठाकुर संग साल 2022 में 14 फरवरी को शादी की थी। कपल की ये शादी पहाड़ी रीति रिवाजों के साथ संपन्न हुई थी. विक्रांत ने अपनी शादी को काफी इंटीमेट रखा था। हालांकि, शादी के फंक्शन से लेकर शादी तक की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थी। तस्वीरों में विक्रांत और मैसी काफी प्यारे लग रहे थे। इस 14 फरवरी को कपल की शादी को 2 साल हो जाएंगे और इससे पहले ही विक्रांत और शीतल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत कर लिया है।