रश्मि सिंह|Yami Gautam Pregnancy: एक्ट्रेस यामी गौतम एक बार फिर चर्चा में आ गई है। उनकी आने वाली फिल्म आर्टिकल 370 की सुर्खियों में आ गई है। आज यामी के फिल्म के लिए प्रेसकॉन्फ्रेंस रखा गया। वहां यामी अपने पति संग दिखाई पड़ी। लेकिन हैरान तो तब हुए सब जब यामी का बैबी बंप दिखा। एक्ट्रेस के बैबी बंप को देख किसी को इस बात पर विश्वास ही नहीं हो रहा है। एक्ट्रेस का यह प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट सबके दिल को छू लिया है। यामी गौतम शादी के 3 साल बाद मां बनने जा रही है। बता दें कि, यामी ने फिल्म मेकर आदित्य धर से साल 2021 में शादी की थी।
मां बनने वाली है यामी गौतम
यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 का आज ट्रेलर रिलीज होने वाला है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर यामी ने फैंस को सरप्राइज दे दिया। यामी गौतम और आदित्य धर पेरेंट्स बनने वाले है। ट्रेलर लॉन्च पर यामी का बेबी बंप साफ नजर आया। हालांकि यामी अपने ब्लेजर से बेबी बंप को छुपाती हुई नजर आई। उन्होंने ट्रेलर पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट नहीं किया। ट्रेलर लॉन्च पर मौजूद सभी लोगों ने यामी और आदित्य को बधाई भी दी। रिपोर्ट्स की माने तो यामी की प्रेग्नेंसी को साढ़े पांच महीने हो चुके है। उन्होंने अभी तक इस बात को सभी से छुपाकर रखा हुआ था।
अगर उनके फिल्म आर्टिकल 370 की बात करें तो इसमें यामी जहां लीड रोल में नजर आ रही है। वहीं इस फिल्म को आदित्य ने प्रोड्यूस किया है। अब प्रमोशन में ये कपल साथ में नजर आने वाला है। आर्टिकल 370 सिनेमाघरों में 23 फरवरी को रिलीज होने वाली है। ट्रेलर लॉन्च के बाद से यामी फिल्म के प्रमोशन में बिजी होने वाली है।