नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के मोदी सरकार के फैसले का कांग्रेस काफी विरोध कर रही है। अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहली बार बयान दिया है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मोदी सरकार का फैसला अंसवैधानिक है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने संविधान के खिलाफ जाकर जम्मू कश्मीर के लिए ये फैसला लिया है।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी थी। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया था, ‘ईद मुबारक! खास तौर पर कश्मीर की मेरी बहनों-भाइयों को जो भयानक बंदिशें और दिक्कतें झेल रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र में बाढ़ का सामना कर रहे उन परिवारों को भी जो शायद आज पूरी तरह से ईद के त्योहार को मना नहीं पाए।’
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी सरकार के फैसले का विरोध कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार ने जो फैसला लिया है, वह संविधान का उल्लंघन है और इस फैसले से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है।