दिल्ली BJP से मनोज तिवारी की विदाई, आदेश गुप्ता बने बीजेपी के नए अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्ति संबंधी पत्र जारी किया है, जिसमे यह कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी . इसके पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले सांसद मनोज तिवारी को अध्यक्ष पद की कमान दी गई थी। लेकिन दिल्ली चुनाव में मिली करारी हार के बाद से ही अध्यक्ष पद के लिए नए चेहरे की ख़बर चर्चा में थी।
आदेश गुप्ता एक नज़र
आदेश कुमार गुप्ता उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व मेयर रहे हैं। और अभी वर्त्तमान में पश्चिमी पटेल नगर के काउंसलर हैं। इन्हें दिल्ली बीजेपी की कमान भी सौंपी गई। आदेश गुप्ता के नेतृत्व में बीजेपी ने 2017 के एमसीडी चुनावों में जोरदार कामयाबी हासिल की। इतना ही नहीं इनके नेतृत्व में इसके बाद, 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी को सातों लोकसभा सीट पर जीत मिली।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मनोज तिवारी की अध्यक्षता
मनोज तिवारी के नेतृत्व में दिल्ली बीजेपी विधान सभा चुनाव में भाजपा की करारी हार हुई, और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सत्ता पर हैट्रिक मार कर कब्ज़ा जमाया। विधानसभा चुनाव 2020 में, आम आदमी पार्टी के सामने बीजेपी दहाई अंकों तक भी नहीं पहुंच सकी। चुनावमे मिली शिकस्त के बाद लगातार मनोज तिवारी के नाकामयाबी पर सवाल उठाए जा रहे थे। दिल्ली में पूर्वांचल वोटर्स ज्यादा होने की वजह से मनोज तिवारी से भाजपा ने खूब आस लगाया था लेकिन नतीजा बिलकुल विपरीत हुआ।