नई दिल्ली : हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 10 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक राहुल गांधी करेंगे कैंपन की शुरुआत, जोकि दशहरा त्यौहार के बाद ये प्रचार शुरु होंगे।
विधानसभा चुनावी बिगुल बजने के बाद राजनीतिक दल अब जोर शोर से तैयारियों में लग गए है वहीं राहुल गांधी कांग्रेस की अध्यक्षता से इस्तीफा देने के बाद पहली बार हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावी प्रचार में उतरेंगे। जहां राहुल गांधी पार्टी उम्मीदवारों के लिए रैलियां और रोड शो करते नज़र आएंगे। कैंपेन की तैयारियां कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक के दौरान की जाएंगी।
2019 लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस अध्यक्षता से राहुल गांधी ने इस्तिफा दे दिया था तभी से राहुल पार्टी गतिविधियों से दूर थे लेकिन अब एक बार फिर राहुल गांधी विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरने जा रहे हैं हालहि में कांग्रेस दल ने विधानसभा चुनावों के लिए महाराष्ट्र और हरियाणा में अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की जो की 21अक्टूबर को है वहीं आज हरियाणा के पूर्व मुख्य मंत्री भी पर्चा भरेंगे।