रश्मि सिंह|Beauty Tips: पुदिना शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। ये तो हम सब जानते है, लेकिन इसके खाने के चेहरे पर लगाने के भी कई फायदे होते है। अगर आपको भी पुदिना के लगाने के फायदों के बारे में नहीं पत्ता तो आज हम बताएंगे पुदिना खाने के फायदे। पुदिना लगाने के चेहरे पर ठंडक मिलती है। पुदिना की पत्तियों में सैलिसिलिक एसिड पाया जाता है। यह स्किन को हेल्दी और खूबसूरत बनाने का काम करता है। बहुत से लोग मुंहासे की समस्या से परेशान रहते है। ऐसे में वे पुदिना की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते है। इससे स्किन सॉफ्ट होती है और दाग-धब्बे दूर होते है। आइए जानते है पुदीने की पत्तियों को यूज करने का सहीं तरीका।
पुदीना-तुलसी
अपको बता दें कि, अगर आप मुंहासे की समस्या से परेशान है तो पुदीना और तुलसी की पत्तियां मिलाकर इस्तेमाल करें। दोनों की पत्तियों का पेस्ट तैयार करें। करीब 20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। इसके बाद पानी से चेहरे को धो ले।
पुदीना और नींबू रस
पुदीने की पत्तियों में पानी और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करे। इसे स्किन पर चगाएं, करीब 20 मिनट पाद साफ पानी से इले धोकर सुखा ले। इससे मुंहासे की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
पुदीने की पत्तियां और शहद
शहद और पुदीने की पत्तियों को मिलाकर एक पेस्ट बना ले। इस पैक को चेहरे और गर्दन की स्किन पर लगाएं, करीब 30 मिनट के बाद साफ पानी से धोकर अच्छी तरह क्लीन कर ले। इससे चेहरे पर ग्लो बरकरार रहेगी और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिल जाएगा।
पुदीना और ग्रीन टी
एक कप ग्रीन टी बना ले, इसे ठंडा कर इसमें पुदीने की पत्तियां मिलाकर पेस्ट बनाएं। करीब 20 मिनट तक चेहरे पर लगाए। इसके बाद पानी से वॉश कर लें. चेहरा साफ हो जाएगा, यह नेचुरल प्रोडक्ट काफी कारगर माना जाता है।
साबुत पुदीना
स्किन के लिए पुदीने की पत्तियां फायदेमंद होती है।इन पत्तियों को धोकर एक पेस्ट तैयार करें और इस पेस्ट को चेहरे-गर्दन पर लगाए। सूखने के बाद इसे स्किन से हटा दे, हफ्ते में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल कर सकते है।