रश्मि सिंह|Beauty Tips: सर्दियों का समय ऐसा होता है जब हम सभी का स्किन का ग्लों कम होता है। हमारी त्वचा रुखी और बेजान दिखने लगती है। सर्दियों में त्वचा का ज्यादा देखभाल करना पड़ता है। उसके बाद भी जो हमें ग्लोइंग स्किन चाहिए वैसा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज मैं आप सब को एक ऐसे टिप्स के बारे में बताऊगी जो आप घर पर ही बना सकते है। साथ ही इसके इस्तेमाल करने से आपके चेहरे पर चांदी जैसी चमक आ जाएगी।
ये है कुछ खास मास्क
- शहद और दही का मास्क
सामग्री: शहद और दही
बनाने की विधि: एक चम्मच शहद को दो चम्मच दही के साथ मिलाए।
फायदे: यह मास्क त्वचा को नमी प्रदान करता है और इसे मुलायम बनाता है। - एलोवेरा और गुलाब जल का मास्क
सामग्री: एलोवेरा जेल और गुलाब जल
बनाने की विधि: दो चम्मच एलोवेरा जेल को एक चम्मच गुलाब जल के साथ मिलाए।
फायदे: यह मास्क त्वचा को सुखाए बिना उसे ठंडक और ताजगी प्रदान करता है। - केला और शहद का मास्क
सामग्री: केला और शहद
बनाने की विधि: आधा केला मसलकर उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं।
फायदे: यह मास्क त्वचा को गहराई से पोषित करता है। - बादाम तेल और ओटमील का मास्क
सामग्री: ओटमील और बादाम तेल
बनाने की विधि: एक चम्मच ओटमील को थोड़े बादाम तेल के साथ मिलाएं।
फायदे: यह मास्क त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और उसे मुलायम बनाता है। - एवोकाडो और शहद का मास्क
सामग्री: एवोकाडो और शहद
बनाने की विधि: आधा एवोकाडो को मसलकर उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं।
फायदे: यह मास्क त्वचा को गहरी नमी प्रदान करता है।
जानें इसका इस्तेमाल कैसे करें?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इन मास्क का इस्तेमाल सप्ताह में 2-3 बार करने से आपकी त्वचा सर्दियों में भी हाइड्रेटेड और ग्लोइंग रहेगी। अपने चुने हुए होममेड मास्क की सामग्री को ताजा तैयार करें. इसे तुरंत बनाने से इसके पोषण में वृद्धि होती है. मास्क को अपने चेहरे पर उंगलियों या ब्रश की मदद से समान रूप से लगाए। आंखों के आस-पास के क्षेत्र को छोड़ दे। मास्क को चेहरे पर लगाने के बाद, 15-20 मिनट तक रिलैक्स करें।