रश्मि सिंह|Beauty Tips: सर्दियां आते ही हमारे त्वचा डल और बेजान होने लगती है। हम सभी बहुत प्रयास करते है कि हमरी त्वचा ठंड के समय सही रहे। इसके लिए मंहगे से मंहगा प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते है। पर इसका कोई असर नहीं दिखता। आप घबराइए मत आज मैं ऐसे मास्क के बारे में बताऊगी जो कि आप घर पर आराम से बना सकती है। जी हां, आप सहीं पढ़ रही है, हम बात कर रहे है। पालक के मासक के बार में। हम लोग पालक के सांग खाए है, या पालक को पनीर के साथ खाए है, पालक के थेपले खाए है। पर कभी पालक के मास्क के बारे में नहीं सुने होंगे। पालक शरीर को पोषण देता है ये हम बचपन से सुनते आ रहे है। पर क्या आप पालक के मास्क का इस्तेमाल किए है। अगर नहीं तो यहां देखे पूरा टिप्स कैसे इस्तेमाल करें पालक के मास्क को अपने चेहरे पर…
दही-पालक फेस मास्क
- पालक के पांच पत्ते के हिसाब से तीन चम्मच दही ले
- दोनों चीजों ग्राइंड कर पेस्ट बनाएं
- कम से कम 5 मिनट तक पेस्ट को चेहरे पर लगाएं
- इसके बात गुनगुने पानी से चेहरे को धोएं
- इस पेस्ट से चेहरे का पिग्मेंटेशन कम होगा और खूबसूरती बढ़ सकती है।
शहद-पालक मास्क
- पालक के चार पत्ते लेकर उसका पेस्ट तैयर करें
- इस पेस्ट में एक चम्मच शहद, नारियल तेल और ऑलिव ऑयल के साथ नीबू का रस मिलाएं
- इस पेस्ट को करीब 15 मिनट के लिए फेस पर लगाएं
- इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो ले
- चेहरे धोने से पहेल गुनगुने पानी में भिगी टॉवल से भाप ले
- एक्ने को कम करने में यह पेस्ट कारगर है
बेसन-पालक मास्क
- पालक का थोड़ा पतला पेस्ट बनाकर उसमें बेसन और दही मिलाएं
- इस पेस्ट को चेहरे और गले पर अच्छी तरह लगाए
- बेसन जब सूख जाए तब चेहरे को गुनगुने पानी से धो ले
- ये फेस मास्क डेड स्किन और फ्री रेडिकल्स से छुटकारा दिला सकात है