Bharat Ratna 2024: इस साल पांच लोगों को भारत रत्न देने की घोषणा हुई है। जहां पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व पीएम नरसिम्हा राव और हरित क्रांति जनक डॉक्टर एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा की गयी। हालांकि इससे पहले लाल कृष्ण आडवाणी और कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा हुई थी। लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि एक साथ पांच लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है।
भारत रत्न किसे दिया जाता है।
बता दें कि भारत रत्न देने की शुरुआत 2 जनवरी, 1954 को हुई थी उस दौरान भारत के राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद थे। यह सम्मान जाति, व्यवसाय,पद या लिंग के भेदभाव के बिना कोई भी व्यक्ति को दिया जाता है। तो वहीं यह किसी के द्वारा किए गए असाधारण कार्य के लिए किया जाता है। भारत रत्न पुरस्कारा राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। हर साल तीन लोगों को इस सम्मान से सम्मानित किया जाता है। सबसे पहले यह भारत के पहले गर्वनर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालचारी, पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन और वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन को 1954 में दिया गया था। हालांकि आखिरी बार ये सम्मान 2019 में दिया गया था और अब तक कुल 48 भारत रत्न दिए जा चुके हैं।
पहली बार दिया जाएगा पांच लोगों सम्मान
बता दें कि अभी तक के इतिहास में पहली बार ये मौका होगा कि एक साथ पांच लोगों को इस सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है कि पिछले साल भारत रत्न नहीं दिया गया था। हालांकि ऐसे कई साल रहे हैं जब भारत रत्न नहीं दिया गया था। जैसे साल 1956, 59, 60, 64, 65, 67, 1968-70, 1972-74, 1977-79, 81, 82, 1984-86, 2000, 2002-08, 2010-13, 2020-22 में भारत रत्न नहीं दिया गया।