रश्मि सिंह|Food Tips: हम सभी को मिठा खाने का मन तो जरुर करता है। मिठा एक ऐसा चीज है जिसे हम लोग बिना खाए रह नहीं पाते है। अगर आपको भी ये परेशानी सताती है कि मिठा का सेवन करने पर क्या आपकी तबियत बिगड़ सकती है। तो आज ही जानिए इस चिज के बारे में जो चिनी, गुड़ और शहद के बीना आपको मिठे का क्रेविंग को दूर करेगा। जी हां हम बात कर रहे है मिश्री का। रिपोर्ट्स की मानें तो मिश्री का सेवन करना गुड़, शहद और चीनी से काफी फायदेमेंद है। ऐसे में आइए जानते है मिश्री खाने के फायदे क्या है।
मिश्री खाने के फायदे-
मिश्री एक नेचुरल स्वीटनर है, जो गन्ने के रस से बनती है। बता दें कि, हम सभी अपने घर में मिश्री को अक्सर भगवान के भोग के रुप में देखते आते है। पर क्या आपको पता है मिश्री खाने में किसी भी मिठे चीज से ज्यादा फायदमंद है।
मिश्री पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करती है। कई रिपोर्ट्स की मानें तो मिश्री शरीर को ठंडा रखती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। साथ ही मिश्री वजन कम करने में भी काफी मदद करती है।
रिपोर्ट्स की मानें तो मिश्री त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद मानी गई है। साथ ही ऊर्जा का स्तर बढ़ाने में मदद करती है। मिश्री का सेवन आप चाय या कॉफी में मिलाकर कर सकते है। इसके अलावा आप पानी में भी मिश्री को मिलाकर भी पी सकते है।