रश्मि सिंह|Food Tips: रमजान का महीना चल रहा है साथ ही गर्मिया भी पड़नी शुरु हो चुकी है। ऐसे में हम सभी अपने आप को हाइड्रेट रखने के लिए क्या कुछ नहीं करते है। हम सबको पता है खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पानी का सेवन करना चाहिए। महर आप भी ज्यादा पानी नहीं पी पा रहे है। तो आप भी अपने पानी में कुछ मिलाकर पीना शुरु कर दें। पानी में रुह अफजा मिलाना शुरु कर पी तो हम ज्यादा पी पाएंगे और इस से पानी का टेस्ट पर बेहतर हो जाता है। तो आइए आज हम रुह अफजा बनाने का आसान और सही तरीका बताते है।
रुह अफजा के लिए समाग्री
- रुह अफजा- 4 से 5 बड़े चम्मच
- नींबू- 2
- नमक- चुटकी भर
- काला नमक- चुटकी भर
- पुदीने की पत्तियां- 4 से 5
- बर्फ के टुकड़े- 8 से 10
- चिया सीड या सब्जा बीज भिगोय हुए- 2 बड़े चम्मच
- सोडा वाटर – जरूरत के हिसाब से
रूह अफजा बनाने का तरीका
एक बड़ा घड़ा लें, उसमें नींबू का रस, नमक, काला नमक, गुलाब सिरप, काली मिर्च पाउडर, पुदीने की पत्तियां और बर्फ के टुकड़े डाले। ऊपर से भीगे हुए और फूले हुए चिया बीज डाले। चिया सीड्स की जगह सब्ज़ा या तुलसी के बीजों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। मिश्रण के ऊपर ठंडा सोडा पानी डाले। इसे अच्छी तरह से हिलाएं और सभी इंग्रीडिएंट्स को मिक्स कर ले।