रश्मि सिंह|Food Tips: गर्मियों का मौसम आ चुका है, गर्मी मतलब आम का सिंजन। हम सभी को आम खाना काफी पसंद होता है। ऐसे में आज हम आम स्पेशल डिश बताएंगे। आम का शेक हम सभी ने खरिद कर या घर पर बना कर जरुर पिया हुआ है। मगर आज मैं आपको आम का स्पेशल शेक बनाना बताऊंगी। जिससे पीने के बाद आप हमेशा पीना चाहेंगी। आइए जानते है कि मैंगो शेक की रेसिपी।
मैंगो मिल्कशेक के लिए जरुरी समाग्री
- 2 पके हुए आम
- दूध
- चीनी
- बर्फ के टुकड़े
मैंगो मिल्कशेक रेसिपी
- पके और मीठे 2 आम के पल्प को अच्छे से निकाल ले। साथ ही इस पल्प को अच्छे से ब्लेंडर कर ले।
- अब इस मिक्शचर में 1.5 कप दूध डालें। दूध को ठंडा या रूम टेम्पेरचर पर रखें। इसके बाद 1 से 3 बड़े चम्मच चीनी मिला सकते है।
- 2 से 3 बर्फ के टुकड़े डाले, फिर इसको अच्छे से मिक्श करें।
- एक स्मूद पेस्ट होने तक ब्लेंड करें और शेक में आम की गठाने नहीं होने तक इसके ब्लेंड करें.
- अब इसको कांच के ग्लास में सर्व करें। मैंगो शेक के ऊपर कुछ कटे हुए मेवे या व्हीप्ड क्रीम या आइसक्रीम के साथ पीए।