रश्मि सिंह|Health Tips: इस समय लोगों का स्वास्थ्य खराब रहना आम बात हो गई है। आज-कल लोग सहीं से खाना नहीं खाते न अपने सेहत का उतना ध्यान रखते है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे चीज के बारे में जिसको डाइट में शामिल करने मात्र से ही स्वास्थ्य में सुधार आने लगेगा। हम यहां बात कर रहे अखरोट कि, अखरोट में कई तरह के पोषक तत्व जैसे- विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर और हेल्दी फैट पाए जाते है। जो ब्रेन को तेज करता है और याद रखने की क्षमता बढ़ जाती है। इसके साथ ही यह कई मेमोरी पावर को बूस्ट करता है। साथ ही थायराइड जैसी समस्याओं को भी दूर करने में प्रभावी हो सकता है। सुबह खाली पेट अखरोट का सेवन करने से आफको कई लाभ हो सकते है। आइए जानते है इसके कुछ असरदार लाभ के बारे में…
खाली पेट अखरोट खाने के फायदे
अखरोट के सेवन से कई बीमारियां दूर होती है। इससे वजन घटाने में भी लाभ मिलेगा। आइए जानते है सुबह खाली पेट अखरोट खाने के फायदे
कैंसर का खतरा करे कम
अखरोट का सेवन करने से कैंसर से बचाव किया जा सकता है। इससे प्रोस्टेट कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है। अखरोट में पाई जाने वाली पॉलिफेनॉल इलागिटैनिन्स पाया जाता है जो कैंसर से सुरक्षित रखने में आपकी मदद करता है।
हड्डियों के लिए है फायदेमंद
रोजाना भीगे हुए अखरोट का सेवन करने से हड्डियों और दांतों की मजबूती को बढ़ाई जा सकती है। इसमें मौजूद अल्फालिनोलेनिक एसिड हड्डियों की मजबूती को बढ़ाता है।
वजन कम करने में करे मदद
बता दें कि, भीगे अखरोट का सेवन करने से शरीर के बढ़ते वजन को भी कंट्रोल करता है। इसमें मौजूद प्रोटीन की अधिकता वजन को कम करता है। साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है जो वजन कंट्रोल करता है।
दिल को रखे स्वस्थ
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। जो आपके बढ़ते वजन को घटा सकता है।