नमिता] Health Tips: गर्मियों के मौसम में लोग चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए ठंडी चीजों का इस्तेमाल करते है। इस मौसम में लोगों को बेहद प्यास लगती है।खासकर तब जब इंसान धूप से घर में आता है। ऐसे में लोग आते से फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं फ्रिज का ठंडा पानी पीना सेहत पर खतरनाक असर डालता है।अगर नहीं है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरुरी है।
फ्रिज का ठंडा पानी पीने से हो सकती है परेशानी
अगर आप रोजाना ठंडा पानी पीते हैं, तो इससे आपकी पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ता है और पेट फूलना, गैस संबंधित परेशानियां होने लगती है। ठंडा पानी पीने से गले में खराश और खांसी चलने लगती है। इसके अलावा जोड़ों में दर्द और अकड़न बनी रहती है। ज्यादा ठंडा पानी पीने से खून संचार में बाधा आ सकती है और दिल से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। ठंडा पानी शरीर को थका हुआ और कमजोरी महसूस करवाता है।
जल्द ठंडा पानी पीना बंद करें
खासकर ठंडा पानी तब नहीं पीना चाहिए, जब आप कसरत या पसीना बहा कर आते हैं। इसके बदले में आप गुनगुना पानी पी सकते हैं। दिन भर में नॉर्मल पानी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पिए। इन सबके अलावा आप नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी जैसे पेय पदार्थ पी सकते हैं। हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है कुछ लोगों को ठंडा पानी से नुकसान नहीं होता है, तो तो कुछ को हो सकता है।अगर आपको भी ऐसी परेशानियां हो रही है तो आपको ठंडा पानी पीना बंद कर देना चाहिए।