रश्मि सिंह|Health Tips: आज कल सभी की दिनचर्या ऐसा हो गया जिससे लोगो का वजन ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है। वजन बढ़ने की वजह से कई बीमारियां शरिर में बढ़ती जा रही है। अगर आप भी मोटापे और ज्यादा वजन से परेशान है तो आप भी घर बैठे इस नुस्खे को अपना सकते है और अपना वजह कम कर सकते है। भारत में आम लोगों के घर में गेहूं का आटा जरुर बनता है। पर क्या आपको पता है गेहूं का आटे की रोटी खाने से आपका वजन बढ़ता है न कि कम होता है। अगर गेहूं के आटे में कुछ दूसरे अनाज को मिलाकर आटा पिसवाएं और उससे रोटी ही खाएं। इससे कार्ब्स की मात्रा कम होगी और पोषण बढ़ जाएगा। इतना ही नहीं इससे भूख कंट्रोल होगी और मेटाबॉलिज्म बढ़गी, जिससे जल्दी हेल्दी और फिट हो जाएंगे। जानिए गेहूं में किन-किन अनाज का आटा मिलाना चाहिए।
ज्वार
आपको बता दें कि, ज्वार ग्लूटेन-फ्री आटा होता है, जिसमें डाइटरी फाइबर, आयरन, कैल्शियम, विटामिन-बी और विटामिन-सी भर-भरकर मिलता है। इसमें मिलने वाले न्यूट्रिएंट्स पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते है। इससे शरीर का ग्लूकोज लेवल कंट्रोल होता है और सेहत सुधरती है। गेहूं के साथ आधा कप ज्वार का आटा मिलाकर खाना फायदेमंद होता है।
बाजरा
बाजरा नॉर्मल ग्लूटेन-फ्री आटा होता है, जो प्रोटीन, फाइबर, मौग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस से भरा होता है। इसे खान के बाद ज्यादा भूख नहीं लगती है और वजन तेजी से कम होता है। वजन कम करने के लिए आधा कप गेहूं के साथ आधा कप बाजरे का आटा मिलाकर खाना फायदेमंद होता है।
रागी
वजन कम करने में गेहूं के आटे के साथ रागी का आटा मिलाकर खा सकते है। रागी का आटा कई अमीनो एसिड और फाइबर से भरपूर होता है। ये आटा भी ग्लूटेन-फ्री होता है। भूख कम कर वजन कम करने में इसका कोई तोड़ नहीं है।
बेसन
आपको बता दें कि, बेसन के आटे को डाइट में शामिल कर खुद को फिट रख सकते है। इसके सेवन से ब्लज शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। इससे हार्ट की सेहत भी सुधरती है और कैंसर रोधी गुण कैंसर से बचानेका काम कर सकते है। बेसन को गेहूं का आटा मिलाकर खाने से वजन तेजी से कम होता है।