रश्मि सिंह|International Girl Child Day: हर साल 11 अक्टूबर को पूरी दुनिया में ‘इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे’ मनाया जाता है। गर्ल चाइल्ड डे मनाने के पीछे का कारण है दुनिया भर में लड़कियों के अधिकारों, चुनौतियों और अवसरों को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करना। यह न सिर्फ जेंडर, जेंडर इक्वलिटी को भी बढ़ावा देता है। बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और लड़कियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने का वकालत करता है। हम दुनिया भर में लड़कियों के अधिकारों, चुनौतियों और अवसरों को पहचानने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाते हैं। यह न केवल लैंगिक समानता को बढ़ावा देता है, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षित वातावरण के उनके अधिकारों को सुनिश्चित करता है।
कैसे हुई बालिका दिवस मनाने की शुरुआत?
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पहली बार 2012 में मनाया गया था। इस दिन की स्थापना लड़कियों के सामने आने वाली अनोखी चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करने और उनके सशक्तिकरण और उनके मानवाधिकारों की पूर्ति को बढ़ावा देने के लिए की गई थी। इस दिन का जन्म इस मान्यता से हुआ कि लड़कों की तरह लड़कियाँ भी समान अवसर और अधिकार की हकदार हैं।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2023 की थीम
प्रतिवर्ष बालिका दिवस की एक खास थीम होती है। दुनियाभर के 50 से अधिक देश थीम पर आधारित अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2023 की थीम ”लड़कियों के अधिकारों में निवेश: हमारा नेतृत्व, हमारा कल्याण” (Invest in Girls’ Rights: Our Leadership, Our Well-being) है।