Kalpana Chawla Death Anniversary: कल्पना चावला का जन्म 17 मार्च 1962 को हरियाणा के करनाल में हुआ था। उनके पिता का नाम बनारसी लाल चावला तो माता का नाम संज्योती चावला था। हालांकि, कल्पना अपने घर में सबसे छोटी बेटी थीं। उनकी शुरूआती पढ़ाई करनाल में हुई। बता दें कि उनका फेवरेट सब्जेक्ट विज्ञान हुआ करता था। वह हमेशा से बड़े होकर एक फ्लाइट इंजीनियर बनना चाहती थीं। अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए, उन्होंने पंजाब के इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिल लिया, वहां से उन्होंने एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गईं।
अमेरिका में उनके सपने को मिली उड़ान
अमेरिका में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास में दाखिला लिया। दो साल की पढ़ाई के बाद उन्हें डिग्री मिली। साल 1988 में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में पीएचडी भी कर ली। तभी कल्पना चावला ने ठान लिया था कि वह अंतरिक्ष पर जाएंगी। उनके पास पायलट का लाइसेंस भी था और वह एक सर्टिफाइड फ्लाइट इंस्ट्रकर भी थीं। इसी दौरान उन्होंने शादी की और उनके पति का नाम जान पियरे था। लेकिन जब कल्पना ने नासा के लिए अप्लाई किया तो उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। लेकिन 1985 में नासा ने उनका सेलेक्शन अंतरिक्ष यात्री के तौर पर किया और वह उसमें सफल हुईं और इतिहास में नाम दर्ज कर लिया।
जब दूसरी उड़ान में हारीं कल्पना
बता दें कि पहली अंतरिक्ष उड़ान उनकी सफलतापूर्वक रही। इसी को देखते हुए, उन्हें साल 2000 में फिर से स्पेस यात्रा के लिए चुना गया। लेकिन कारणवश मिशन में देरी हुई और साल 2003 में उन्होंने स्पेस के लिए उड़ान भरी। लेकिन 1 फरवरी 2003 को कल्पना का अंतरिक्ष यान दुर्घटना का शिकार हुआ, उसमें सवार सात लोगों की मौत हुई, जिसमें कल्पना चावला भी शामिल थीं। लेकिन उनका नाम हमेशा-हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया।