नमिता] Split Ends: आजकल शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे अपने बाल खूबसूरत और घने नहीं चाहिए। खासकर लड़कियां वो अपने बालों को लंबे और मजबूत बनाने के लिए कई उपाय करती है, लेकिन क्या आप दोमुंहे बालों की समस्या से परेशान हैं, अगर हां तो इसका तुरंत उपाय खोजना चाहिए। दरअसल, अल्ट्रा वॉयलेट किरणें, हेयर स्टाइलिंग टूल्स की हीट और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बालों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इनकी वजह से बालों का टूटना, झड़ना और दोमुंहे जैसी समस्याएं होने लगती है। आज हम आपको ऐसी चीजें बताने जा रहे है जो आपको दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं।
नारियल का तेल
नारियल का तेल दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए सबसे आसान तरीका होता है, बालों में नारियल के तेल का इस्तेमाल करना। इसके लिए बस आपको बाल धोने से एक घंटे पहले नारियल के तेल से बालों की मसाज करनी है।
पपीता
सबसे पहले हम आपको बताते है कि पपीता कितना फायदेमंद होता है। इस का हेयर मास्क बनाकर आप दोमुंहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको बस पपीते को पीस कर इसमें दही मिलाना है। इसके बाद 40 मिनट के लिए मास्क को बालों में लगा लें। 40 मिनट के बाद अपने बालों को धो लें। कुछ ही वॉश में आपको इसका असर दिखने लगेगा।
अंडे का मास्क
अंडा बालों को अच्छी तरह कंडीशनिंग करता है। अंडे में ऑलिव ऑयल और 1 चम्मच शहद मिलाकर बालों की लंबाई के हिसाब से मास्क बनाएं और कम से कम 30 मिनट तक लगाए रखें। इसके बाद अच्छी तरह हेयर वॉश कर लें।
हेयर ट्रिमिंग
दोमुंहे बालों से छुटकारा पाना है तो हर तीन से चार महीने में बालों को हल्की सी ट्रिमिंग करवाएं। इससे दोमुंहे बाल कम तो होते ही हैं, उनका टूटना-झड़ना भी कम होता है। यह काफी अच्छा उपाय माना जाता है।
एलोवेरा
दोमुंहे बालों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है एलोवेरा, एलोवेरा जेल बालों पर लगाना काफी आसान होता है। इसके लिए बस बालों में सही से फ्रेश एलोवेरा जेल लगाएं। इसके बाद अपने बालों को सादे पानी से धो लें। कुछ ही दिन में आपको इसका असर दिखने लगेगा।
दही
दही बालों के लिए बहुत लाभकारी होता है, दही को बालों में लगाना बेहद आसान होता है। इसको एक कटोरी में डालकर एलोवेरा जेल मिलाकर बालों में लगाना चाहिए।