Swachh Survekshan-2023: स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 का रिजल्ट गुरुवार यानी कि 11 जनवरी को केंद्र सरकार ने जारी कर दिया है। तो वहीं रिजल्ट के मुताबिक एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में सातवीं बार इंदौर का जलवा कायम रहा और पहला स्थान हासिल किया। तो वहीं सूरत को भी इंदौर के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला। बात करें तीसरे स्थान की तो महाराष्ट्र का नवी मुंबई तीसरे, आंध्र प्रदेश का विशाखापट्टनम चौथे और मध्य प्रदेश का भोपाल पांचवें स्थान पर रहा है।
यूपी का क्या है हाल?
यूपी की बात करें तो स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में नोएडा शहर ने बाजी मारी है। उत्तर प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में नोएडा को प्रथम स्थान दिया गया है। इतना ही नहीं, नोएडा को फाइव स्टार रैंकिंग भी मिली है। जबकि बेस्ट क्लीन मित्र सुरक्षित शहर का अवॉर्ड चंडीगढ़ को दिया गया। इसके साथ ही आपको बता दें कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कारों का एलान होने के बाद नई दिल्ली में एक समारोह आयोजित हुआ। जिसके बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अपने हाथों से यह पुरस्कार दिया।
यूपी के हैं 13 शहर…
बताया गया है कि राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले 13 शहरों में से 2 यूपी के ही है। नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, लखनऊ समेत कुछ अन्य शहरों को राज्य पुरस्कार मिला है।
नोएडा के क्या हैं आंकड़े?
- 9500 नंबर का था सर्वेक्षण।
- 8117.12 नंबर मिले नोएडा को।
- यूपी के सबसे साफ शहर व स्वच्छ सिटी अवॉर्ड भी मिला।
- वॉटर प्लस और गार्बेज फ्री सिटी में 5 स्टार रेटिंग रही।
- एनसीआर में वॉटर प्लस सर्टिफिकेट हासिल करने वाला पहला शहर नोएडा बना।
- गार्बेज फ्री सिटी में नोएडा की 5 स्टार रेटिंग, यूपी या एनसीआर के किसी शहर की नहीं है।
यहां देश के 10 सबसे स्वच्छ शहरों की सूची दी गई है…
श्रेणी 2023 2022 2021
1 इंदौर और सूरत इंदौर इंदौर
2 नोएडा सूरत सूरत
3 नवी मुंबई नवी मुंबई विजयवाड़ा
4 विशाखापत्तनम विशाखापत्तनम नवी मुंबई
5 भोपाल विजयवाड़ा एनडीएमसी
6 विजयवाड़ा भोपाल अंबिकापुर
7 एनडीएमसी तिरुपति तिरुपति
8 तिरुपति मैसूर पुणे
9 ग्रेटर हैदराबाद एनडीएमसी नोएडा
10 पुणे अंबिकापुर उज्जैन