रश्मि सिंह|World Earth Day 2024: आज यानी 22 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व अर्थ डे के रुप मे मनाया जा रहा है। इस दिनको हर साल मनाया जाता है। अर्थ डे मनाने के पीछे का कारण है कि हम सभी पार्यवर्ण को सुरक्षित और स्वछ रखे। साथ ही लोगों को इसको लेकर जागरुक करना भी है। ऐसे में आइए जानते है कि इसकी शुरुआत कैसे हुई। साथ ही इस साल विश्व अर्थ डे का थीम क्या है।
विश्व अर्थ डे की शुरुआत कैसे हुई?
जानकारी के लिए बता दें कि, 22 अप्रैल को विश्व अर्थ डे के रुप में मनाया जाता आ रहा है। ऐसे में अगर इसके शुरुआत की बात करें तो। पृथ्वी दिवस को मनाने का विचार पहली बार साल 1969 में यूनेस्को सम्मेलन में शांत कार्यकर्ता जॉन मैककोनेल द्वारा किया गया था। शुरु में, इस दिन को मनाने का उद्देश्य पृथ्वी का सम्मान कनरा था। 22 अप्रैल 1970 को सबसे पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका में पृथ्वी दिवस मनाया गया था।
इस साल का थीम
हर साल पृथ्वी दिवस का 22 अप्रैल को मनाया जाता है। ऐसे में हर साल इसके लिए अलग-अलग थीम रखा जाता है। इस साल यानी साल 2024 में विश्व अर्थ डे का थीम है- ‘प्लेनेट वर्सेंज प्लास्टिक’। इस थीम को रखने का पीछे का उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करना और उसके ऑप्शन्स की तलाश पर जोर देना है।