AAP Punjab News : आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस बार पंजाब में बड़ा दांव चल दिया है। विधानसभा सीट लुधियाना वेस्ट (Ludhiyana West Byelection) पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी ने संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) को मैदान में उतार दिया है। संजीव अरोड़ा राज्यसभा के सासंद हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा ये भी हैं कि इस बार अरविंंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पंजाब से राज्यसभा जा सकते हैं। हालांकि इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
लुधियाना वेस्ट से उपचुनाव लड़ेंगे संजीव अरोड़ा
बता दें कि संजीव अरोड़ा साल 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे। फिलहाल उनका करीब तीन साल का कार्यकाल बाकी है। दरअसल आम आदमी पार्टी के लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी (Gurpreet Gogi Bassi) का निधन हो गया था। जिसकी वजह से यह सीट खाली हो गई थी। अब इस सीट पर उपचुनाव का ऐलान किया गया है। गोगी की पत्नी भी इस सीट पर दावेदारी कर रही थीं।
पंजाब की राजनीति में हलचल तेज
हालांकि निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने अभी चुनाव का ऐलान नहीं किया है। लेकिन आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। लेकिन आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशी का ऐलान कर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। बता दें कि अभी तक किसी भी राजनीतिक दाल ने इस सीट पर उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है।