MP CM Mohan Yadav : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार, 27 अप्रैल को लव जिहाद पर बड़ी बात कह दी है। मोहन यादव ने कहा कि “राज्य में जिहाद या लव जिहाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों को बिलकुल भी नहीं छोड़ा जाएगा। सीएम मोहन का यह बयान भोपाल में एक कॉलेज की तीन लड़कियों के साथ शोषण और ब्लैकमेल के मामले के बाद आया है।
लव जिहाद पर सीएम मोहन का बयान
मध्य-प्रदेश पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। सीएम मोहन ने कहा कि मध्य प्रदेश में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। हमारा राज्य सुशासन के लिए जाना जाता है। जो कोई भी अपराध करेगा, उसे सजा मिलेगी। सरकार किसी भी तरह के जिहाद या लव जिहाद को बर्दाश्त नहीं करेगी। जो इस मामले में शामिल पाया गया, उसे बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह राज्य के अंदर हो या बाहर भाग गया हो। हमारी पुलिस उसे वापस पकड़कर लाएगी।
क्या है पूरा मामला?
भोपाल में एक कॉलेज की तीन लड़कियों के साथ शोषण और ब्लैकमेल के मामले में पुलिस ने जानकारी दी की। दोनों आरोपियों को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है। एक आरोपी निजी कॉलेज का पूर्व छात्र है। उसका नाम फराज है। फराज ने दो साल पहले एक लड़की से दोस्ती की थी। उस समय वह नाबालिग थी। उसने अपनी धार्मिक पहचान छिपाई थी। साथ ही उसने लड़की के साथ गलत काम किया और एक वीडियो बनाया। फिर उसे ब्लेकमेल करना शुरू कर दिया। यह घटना 18 अप्रैल को सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया।