MahaKumbh 2025 News : उत्तर-प्रदेश (Uttar-Pradesh) के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ (Mahakumbh) में स्नान करने वालों की संख्या 60 करोड़ के पार पहुंच गया है। आज शनिवार, 22 फरवरी को 2 बजे तक 71 लाख 18 हजार श्रद्धालओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं अब महाशिवरात्रि पर आखिरी शाही स्नान होने जा रहा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने वाला है।
60 करोड़ के पार पहुंचा श्रद्धालुओं का आंकड़ा
महाकुंभ में लगातार लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “श्रद्धालुओं की इतनी बड़ी संख्या का महाकुंभ में आना अनुकूल वातावरण का ही परिणाम है। अब तक 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। ये केवल अच्छे वातावरण के कारण ही संभव हो पाया है।
महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन तैयार
सीएम योगी ने आगी कहा कि 13 जनवरी से लेकर 22 फरवरी तक देश की आधी आबादी संगम में आस्था की डुबकी लगा चुकी है। ये अभी तक का दुनिया भर में सबसे बड़ा आयोजन है। जहां इतनी बड़ी सख्या में श्रद्धालु पहुंचे और स्नान किया। शनिवार को भी महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने कहा कि “शिवरात्रि पर शाही अमृत स्नान के लिए फोर्स का डेप्लॉयमेंट अधिक किया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए और भी कई बदलाव किए जाएंगे।”
डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने आगे कहा कि “जहां पर भीड़ ज्यादा है, वहां अधिक सतर्कता बरती जा रही है। हमारी टीम लाउड हेलर्स से लगातार अनाउंसमेंट करती रहती है। ताकी किसी भी तरह की कोई अव्यवस्था ना हो सके। किसी तरह के वीडियो ना बनाएं लेकिन कुछ अपराधी किस्म के लोग हैं, जो ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते हैं। जो वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं। इस मामले में FIR दायर कर गिरफ्तारियां होंगी।”
आखिरी शाही स्नान पर बनेगा रिकॉर्ड!
26 फरवरी को महाकुंभ का आखिरी शाही स्नान है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार भी नया रिकॉर्ड बन सकता है।
- 13 जनवरी – पौष पूर्णिमा – 1 करोड़ 70 लाख
- 14 जनवरी – मकर संक्रांति – 3 करोड़ 50 लाख
- 29 जनवरी – मौनी अमावस्या – 7 करोड़ 64 लाख
- 3 फरवरी – बसंत पंचमी – 2 करोड़ 57 लाख
- 12 फरवरी – माघी पूर्णिमा – 2 करोड़